Tuesday, October 20th, 2026

BHU में ऑफलाइन क्लासेज हुईं शुरू

वाराणसी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से ऑफलाइन मोड में क्लास शुरू करने का फैसला लिया है। बीएचयू के ऑफ‍िशि‍यल ट्वविटर हैंडल से 22 फरवरी को कहा गया, 'काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए छात्रों का हित एवं सुरक्षा सर्वोपरि है और भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बीएचयू को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। भविष्य में भी स्थिति में सुधार के साथ साथ सरकार के दिशानिर्देशों के आलोक में छात्र हित में समुचित निर्णय लिये जाएंगे।' यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोलने के क्रम में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए छात्रावास 17 फरवरी, 2021 से खोले गए व अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए हाईब्रिड (ऑफलाइन व ऑनलाइन) मोड में कक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं। कैंपस में पठन-पाठन शुरू करने की मांग कर रहे थे छात्र कोविड-19 महामारी की वजह से विश्वविद्यालय में करीब सालभर से पठन-पाठन बंद था। 

छात्र कैंपस में फिर से सामान्य तौर से पठन-पाठन के कार्य शुरू करने की मांग कर रहे थे। 5 दिसंबर से शुरू हुए इस आंदोलन में छात्रों ने सबसे पहले वीसी आवास के सामने घेराव क‍िया था। अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर कई दिनों से धरना चल रहा था। शुक्रवार को यून‍िवर्सिटी के सिंह द्वार पर आंदोलन कर रहे छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जबरन छात्रों को पकड़कर गाड़ी में बैठाया और फिर थाने भेज दिया। पुलिस ने मेन गेट खाली करवा लिया है। 

 

#BHU

Source : Agency

पाठको की राय